जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कार्यनिपुड़ होना अत्यन्त आवश्यक है| बिना संघर्ष के जीवन व्यर्थ है अर्थार्थ संघर्ष ही जीवन है| साहस और धैर्य रखें और कार्य करते है, सफलता खुद आपके कदम चूमेगी| परन्तु संघर्ष, धैर्य, कार्य के अलावा सकारत्मक सोच का भी आपके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है और इस सोच को बनाए रखने के लिए आवश्यकता है की आप हमेशा अच्छी और प्रेरणादायक बातें पड़े|
विजय भवः!
Best Motivational quotes in Hindi on Success
- जीवन में दो तरह के लोग नाकाम होते हैं,
पहले जो सोचते हैं लेकिन करते नहीं,
दूसरे जो करने से पहले सोचते नहीं।
Read: 10 Motivational thoughts in Hindi on Success
- जीवन का मजा लेने के लिए थोड़ी नादानी ज़रूरी है, ज्यादा समझदार हमेशा उलझन में रहते हैं।
- सोचो उतना जितने में काम हो जाय,
उतना नहीं कि ज़िन्दगी खराब हो जाय।
- चलते चलते गिर जाने में हार नहीं है,
पर गिरकर ना उठने में असली हार है।
- दूसरों की गलतियों से सीखो,
खुद पर प्रयोग करके सीखने में आपकी सारी उम्र गुज़र जाएगी। – चाणक्य
- “मैं सब जानता हूँ।” यह सोच इंसान को बेहद छोटा बना देती है। – चाणक्य
7. मेहनती लोगों की किताब में असम्भव जैसा कोई शब्द नहीं होता।
8. कहने में समय बर्बाद करके से ज्यादा अच्छा है कि आप कुछ करके दिखाएँ।
9. असफलता का स्वाद चखे बिना मिली सफलता का स्वाद फीका होता है।
Read: Top 30 Motivational quotes in Hindi
- जीवन में कुछ करने के लिए, आपको वाक़ई कुछ करना पड़ता है।
11. अपनी चाहत मिल जाना सफल होना है, जो मिले उसे उसे चाहना प्रेम है।
12. अच्छे चरित्र का विकास, अच्छे विचारों से होता है।
13. सख़्त पेड़ की जगह नरम घास बनना सीखें, क्योंकि तूफान में बड़े पेड़ उखड़ जाते हैं, लेकिन घास नहीं उखड़ती।
14. अगर आपमें कुछ करने की इच्छा हो,
तो यकीन कीजिये कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
16. हर मुश्किल आपको एक नए अवसर के सामने लाकर खड़ा कर देती है।
17. डर को जीतने के लिए ज़रूरी है कि आप उसका डटकर मुकाबला करें।
18. ज़रूरी नहीं कि सभी में एक समान प्रतिभा हो, लेकिन समान अवसर विकसित कर पाना, आपकी अपनी मेहनत का खेल है।
19. दुनिया की सुनने से पहले अपने मन की सुने, क्योंकि उसे वाक़ई पता है कि आप क्या करना चाहते हैं।
20. आपके दुश्मनों से ज्यादा नुकसान आपकी गलत सोच आपको पहुँचा सकती है।
21. आपकी हार तब निश्चित होती है, जब आप कोशिश करना छोड़ देते हैं।
22. चीजों को जानने की इच्छा कभी मरनी नहीं चाहिए।
23. अहंकार आपके जीवन का विनाश कर देता है।
24. अगर आप प्रश्न नहीं करेंगे तो दुनिया को जान नहीं पाएंगे।
25. बड़े काम करने के लिए ज्यादा ताक़त के बजाय बुलन्द हौसलों और मेहनत की ज़रूरत होती है।
26. अपने जीवन में बहुत से रिश्ते हों ये ज़रूरी नहीं,
मगर ये ज़रूरी है कि जितने रिश्ते हैं वो सच्चे हों।
27. आप ये ना सोचें कि आपके पास क्या नहीं है,
आप इस पर ध्यान दें कि आपके पास क्या है और उसका क्या उपयोग किया जा सकता है।
28. जो आज समय से पहले मस्त हैं,
उनका भविष्य अस्त – व्यस्त है।
29. आप अगर बदलाव लाना चाहते हैं, तो पहले खुद को बदलें।
30. बाघ शिकार करने से पहले कुछ कदम पीछे हटता है,
इसलिए कभी आपको पीछे हटना भी पड़े, तो निराश ना हों, हो सकता है कि आप एक लंबी छलांग लगाने वाले हों।
31. जो ये कहते हैं कि वो गलती नहीं करते,
वो लोग ज़िन्दगी में कुछ नहीं करते।
32. अगर आप अपनी सोच नहीं बदल सकते,
तो आप कुछ भी नहीं बदल सकते।
33. सपने देखने की एक कीमत होती है,
सफल वही होते हैं जो उस कीमत को अदा करने का दम रखते हैं।
34. आप जैसा सोचेंगे, आप वैसे ही बन जाएंगे।
35. सही राह पाने का सबसे आसान तरीका है, एक लक्ष्य निर्धारित करना।
36. अगर आपके पास सफलता के सन्दूक की चाबी नहीं है तो ताले तोड़ने का हुनर सीख लीजिये – रविन्दर सिंह।
37. ख़्वाब हक़ीक़त करने के लिए आपको खुद प्रयास करने होंगे।
38. अगर आप सीखना चाहते हैं तो आपकी हर भूल आपकी गुरु बनकर आपको सफलता के मंत्र सिखा सकती है।
39. तुच्छ परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ा कर उड़ते हैं, बाज़ और उल्लू जैसे शाही खिलाड़ी सन्नाटे से फ़तह करते हैं।
40. मुश्किलों से दूर भागने के बजाय उनका सामना करके ही आप कोई हल निकाल सकते हैं।
41. बदलाव से वो डरते हैं जिनमें बदलाव झेलने की ताक़त नहीं होती।
42. अपने हक़ के लिए लड़ नहीं सकते तो यकीन मानिए आप कुछ नहीं कर सकते ।
43. जीवन में संघर्ष से बचने के विकल्पों का सहारा लेने वाले एक आम जिंदगी जीकर चले जाते हैं, और जो मोर्चे पर डटकर संघर्ष करते हैं वो दुनिया में नाम करके जाते हैं।
44. आपका पैसा कोई छीन सकता है, लेकिन ज्ञान नहीं, इसलिए पैसे इकट्ठा करने से ज्यादा अच्छा है कि आप ज्ञान बटोरें।
45. विश्वासघाती इंसान जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते।
46. मित्र से छल करने वाले मनुष्य को कभी शांति नहीं मिल सकती|
47. किसी के हाथ से छीनकर खाया हुआ रोटी का एक टुकड़ा भी आपको शक्तिहीन बनाने के लिए काफी है।
48. अगर आप ज़ुल्म होते समय भीड़ का हिस्सा बनकर देखते रहते हैं, तो मुबारक हो! आप नपुंसक हैं|
49. आप तब महान नहीं बनते जब आप बड़े बड़े लोगों की बात समझने लगें, बल्कि महान तब बनते हैं जब छोटे छोटे लोग आपकी बात समझ सकें।
50. औरों की सफलता से जलने के बजाय अपनी मंजिल के सफ़र पर चल पड़ें, कुछ समय बाद आप शायद उनसे आगे ही निकल जाएं।
51. अगर आप खुद उलझे हैं तो आप कोई उलझन नहीं सुलझा सकते।
52. जो करोगे वही पाओगे।
53. जितना यत्न करोगे, मंज़िल को उतना ही करीब पाओगे।
54. अँगूरों को चखे बिना खट्टे बताना असमर्थ लोगों का कार्य है।
55. ये कहना ठीक नहीं कि अकेला इंसान कुछ नहीं कर सकता, वो सबकुछ भले ना कर पाए लेकिन फिर भी बहुत कुछ कर सकता है।